






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2022। राज्य में सभी विभागों में बाबुओं का एक काम है फिर भी वेतनमान में खासी असंगतियां है। ऐसे में राज्य के सभी बाबुओं को एक समान 3600 ग्रेड पे की मांग को लेकर कर्मचारी नेता लगातार सक्रिय हैं। इसी मांग को लेकर अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच के प्रदेश संरक्षक मदन मोहन व्यास, प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य, उपसंयोजक गिरजाशंकर आचार्य बीकानेर से जयपुर पैदल यात्रा पर रवाना हो गए हैं। गत 11 अक्टूबर को बीकानेर में कलेक्ट्रेट से निकले इन कार्मिक नेताओं का दल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा। यहां पर पंचायत समिति के आगे पड़ाव डाला और भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण की अगुवाई में किसान नेताओं ने, एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन(सेवा) के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में निजी विद्यालय संचालक नेता मनीष शर्मा, मनोज गुसांई, रामसिंह भादू, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, रामनिवास धायल, महेंद्र भाम्भू आदि ने, विप्र फाउंडेशन के सुरेंद्र चुरा ने, भाजपा महामंत्री महेश राजोतिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनियां, मनीष सैनी, नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सक्रिय लोग पहुंचे और मांग का समर्थन किया। सभी ने एक स्वर में बाबुओं का ग्रेड पे 3600 करना उनका हक बताया और सरकार से शीघ्रता से लागू करने की मांग की है।





