






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2022। राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का राज्यस्तर पर आयोजन जयपुर में चल रहा है। जिला स्तर पर विजय हासिल करने के बाद बीकानेर जिले की टीम के रूप में हमारे क्षेत्र में बेटियों की तीन टीमें राज्य स्तर पर खेलने जयपुर पहुंची। जयपुर में गांव लखासर की खो-खो टीम ने धमाकेदार एंट्री करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। टीम ने मजबूत दावेदारी पेश की है और राजस्थान जितने का जोश भी खिलाड़ियों में नजर आ रहा है। पहले दौर में टीम कप्तान जसोदा भूकर के साथ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहले दौर में नागौर की टीम को 8 अंको से मात दी। दूसरे राउंड में अजमेर की टीम को 5 अंक व एक पारी से शिकस्त दी। टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा। टीम का नेतृत्व जिला खेल अधिकारी श्रवण भामू कर रहें है और उनके निर्देशन में टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर विजयी होने की ओर बढ़ रही है। टीम के साथ मौजूद राजस्थान पुलिस के जवान व गांव के जागरूक युवा शीशराम खिलेरी ने बताया कि टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षक शारदा सिद्ध, खेल प्रेमी रामचंद्र भूकर व धर्माराम खिलेरी मैच के दौरान मौजूद रहें। वहीं मोमासर से गई महिला हॉकी टीम की चुनौती आज समाप्त हो गई है और लिखमीसर उतरादा से गई महिला क्रिकेट टीम भी अजमेर से हार गई है। हालांकि दोनों टीमों ने विजय के साथ सफर प्रारंभ किया था परंतु आज हार के साथ ही ट्रॉफी की उम्मीद टूट गई है।






