






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2022। कानून के हाथ बहुत लंबे है साहब ये जुमला आपने कई बार फिल्मों में सुना है। परन्तु इसे सच साबित किया है श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल पुनीत व कमलेश ने। पुनीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 1991 में श्रीडूंगरगढ़ में हुए एक चोरी प्रकरण में चोर उसी दौरान पकड़ लिया गया था। जमानत पर छूट जाने के बाद चोर पेशी पर नहीं आया और कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया। कॉन्स्टेबल पुनीत व कमलेश ने चोर की खोजबीन करते हुए 31 वर्ष बाद रामावतार पुत्र मुंशी राम मीणा निवासी कालोटा झुंझुनू को नीम का थाना से सोमवार रात पकड़ लिया। दोनों कॉन्स्टेबल चोर को लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने आज सुबह पहुंचे है व आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं एक दूसरे प्रकरण में 5 वर्ष पुराने एक स्थाई वारंटी 60 वर्षीय पूर्णाराम पुत्र बसताराम नायक निवासी मणकरासर को भी पुनीत व कमलेश ने पकड़ कर जेसी करवाया। बता देवें कांस्टेबल पुनीत ने अनेक स्टैंडिंग वारंटी पकड़े है।



