May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के जयपुर पब्लिक स्कूल में आज दिवाली अवकाश से पूर्व विद्यार्थियों ने आज विद्यालय में रंगोलियां सजाई। नन्हें मुन्नों ने रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, लंपी पीड़ित गौवंश का संरक्षण सहित ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला, एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों की रंगोलियों का निरीक्षण करते हुए उनकी सराहना की। अणुव्रत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोज पारख और करणीसिंह बाना ने रंगोलियों का अवलोकन करते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार की घोषणा की। इस दौरान संदीप गोदारा, नीतू, पल्लवी, शीतल, स्नेहा, अंजली, मनीषा सहित स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में विद्यार्थियों ने सजाई रंगोली, दिए अनेक संदेश।

अणुव्रत समिति ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का आग्रह किया, जलाएं स्नेह के दीप का दिया संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति ने आज क्षेत्र में ईको फ्रेंडली दीपावली की मुहिम प्रारंभ की है। मालू भवन सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा ने अणुव्रत समिति की इस मुहिम को सराहनीय बताते हुए इसे जन जन तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दी। अणुव्रत आंदोलन और ईको फ्रेंडली दीपावली कार्यक्रम का आगाज समिति ने जेपीएस स्कूल परिसर से किया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दीपावली पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना दिवाली मनाए। उन्होंने कहा कि नागरिक स्नेह का दीपक जलाएं व आपसी द्वेष को मिटाने के लिए कदम बढ़ाए। स्वामी की अगुवाई में आमजन तक ये संदेश पहुंचाने के लिए आज से प्रारंभ जागरूकता अभियान में मनोज पारख, शिक्षाविद करणीसिंह बाना ने ईको फ्रेंडली दीपावली को मनाने के उद्देश्य के साथ बैनर का लोकार्पण किया। विद्यालय के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने समिति की इस मुहिम को आज की आवश्यकता बताई और समिति सदस्यों का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति ने जेपीएस से किया जागरूकता अभियान का आगाज।

एसएसपी टीम ने दिया शिक्षा विभाग को प्रिंटर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल शिक्षा परिवार टीम बीकानेर द्वारा शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में एक प्रिंटर भेंट किया। शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने एसएसपी का आभार जताया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ से प्यारेलाल ढूकिया की अगुवाई में सुरेन्द्र महावर, महेन्द्र सिंह राठौड़, रमेश कुमार व्यास सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएसपी ने बीकानेर शिक्षा विभाग को प्रिंटर भेंट किया।