May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। मिर्गी का दौरा आने से युवक पानी की डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना क्षेत्र के गांव कल्याण्सर की है। यहां एक खेत में मजदूरी करने एमपी का श्रमिक परिवार आया हुआ था। 20 अक्टूबर की शाम को करीब 6 बजे युवक को दौरा आया और वह पास ही पानी की डिग्गी में गिर गया। युवक की डूबने से मौत हो गई और उसकी 55 वर्षीय माता रामकली पत्नी राजू शेरिया निवासी झागर, गुणा मध्यप्रदेश ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई।