






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में शराब के नशे में स्प्रे पी लेने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक के घर में दीवाली के समय घर के पुत्र की मौत से कोहराम मचा है। घटना गांव लाधड़िया की है। गांव के शायरसिंह पुत्र मोहनसिंह राजपूत ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके 30 वर्षीय भाई रूपसिंह ने 19 अक्टूबर की शाम शराब के नशे में खेत में रखी स्प्रे पी लिया था। युवक को परिजन पीबीएम लेकर गए जहां ईलाज के दौरान 20 अक्टूबर को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



