






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2022। सरेराह पर्ची सट्टा पर रूपयों का दांव लगाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने टैक्सी स्टेण्ड पर सट्टा खेलते एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार किया व एक जना मौके से फरार हो गया। एएसआई रविन्द्रसिंह अपनी टीम कांस्टेबल गोरखाराम, श्रीकिशन सहित शनिवार शाम गश्त के लिए निकले तो मुखबीर की सूचना पर टैक्सी स्टेण्ड पहुंचे। यहां दो जनें पर्ची पर रूपयों का दांव लगाते हुए सट्टा लगा रहें थे। टीम को देखकर एक ने भीड़ का फायदा उठाया व मौके से फरार हो गया। दूसरा कालूबास निवासी 33 वर्षीय सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्ची व 540 रूपए, पेन जब्त कर लिया व मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।



