May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2022। दीपावली के त्योहार पर अपने घर के लिए सामान की खरीददारी कर गांव लौट रहें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता की कार पीकअप से भिड़ गई व वे घायल हो गए। ठुकरियासर के कलाना ताल के पास हुई दुघर्टना में बिरमसर निवासी के. एल. जोशी की अल्टो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में जोशी सहित उनकी बेटी व भतीजा सवार थे व तीनों ही श्रीडूंगरगढ़ से खरीददारी कर अपने गांव लौट रहें थे। लापरवाही से पिकअप दौड़ाते हुए टक्कर के बाद चालक तुरन्त मौके से फरार हो गए। इनके पीछे ही अपने गांव की ओर जा रहें समाजसेवी डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित ने घायल जोशी व चोटिल बच्चों को तुरन्त अपनी गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। राजपुरोहित ने जोशी की पूरी जांच करवाई व एक्सरे के करवा उनके परिजनों को सूचित किया। उनकी चोटों का ईलाज करते हुए हाथ की हड्डी टूट जाने पर ऑपरेशन करवाने की बात भी डॉक्टर ने कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार।