May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2022। दीपावली पर अपने दोस्त से मिलने का रहे युवक पर सोमवार रात को हमला किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में तहसील के गांव रिड़ी निवासी देवीलाल नायक ने थाने पहुंच कर इसी गांव के लालनाथ, बुलनाथ, गणेश नाथ, सुरेश नाथ, सोमनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित में पुलिस को बताया कि बुधवार रात्रि वह अपने घर से अपने दोस्त के घर जा रहा था। रास्ते मे घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। ओर आरोपियों ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करते हुए उसके सर में लोहे के पाइप से वार किया। पीड़ित ने आरोपियों पर गला दबा कर जान से मारने का प्रयास करने, 7 हजार रुपये ओर सोने की चेन छीन कर ले जाने का आरोप भी लगाया है। आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया भी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।