






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लखासर में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पहुंचे और अनेक युवाओं व ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत करते हुए सरकार की शिकायत करते हुए ओलमा दिया। क्षेत्र में सूडसर उपतहसील के निर्माण में लखासर पटवार हल्के को जनभावनाओं के विरुद्ध शामिल किए जाने के आरोप लगाते हुए सरकारी अनदेखी व उपेक्षा किए जाने का ओलमा दिया। राठौड़ ने यहां पहुंचे ग्रामीणों की बात सुनी व उनके 55 दिन संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा किए गए धरने, प्रदर्शन की जानकारी ली। राठौड़ ने सरकारी तंत्र को विफल बताया व ग्रामीणों की भावनाओं को जायज बताया। राठौड़ ने संघर्ष समिति के साथ संघर्ष करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विधानसभा में पूरजोर ढंग से इस मामले को उठाने का आश्वासन दिया व सरकार से लखासर पटवार क्षेत्र को श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में ही रखे जाने की बात कही। इस दौरान समिति से जुड़े युवा नेता मांगीलाल गोदारा ने राठौड़ को बताया कि सरकार व प्रशासन ने समय सीमा का निर्धारण कर स्थाई समाधान की बात कही परंतु अभी तक समस्या का कोई निवारण नहीं किया गया है। राठौड़ को ज्ञापन देते समय लखासर जीएसएस अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, मोहन सिंह देवङा, कुनणाराम सारस्वत, मोहनराम कुलडिया, जिझासु सिद्ध, धन्ने सिंह, बजरंग सिंह, रामगोपाल शर्मा, भैराराम मेघवाल, राजू राम नायक, हनुमान खाती सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहें।






