May 21, 2026
dfd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2022। भैया दूज के दिन आज से गुसाईं जी मंदिर आसोपा चौक, कालूबास में सप्त दिवसीय भागवत कथा धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ है। कथावाचक मनोज दाधीच दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक कथा पाठ करेंगे। कथा स्थल पर रोजाना रात 8 बजे से 10 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। आज सुबह झंवरो के मंदिर से कथास्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा की शुरुआत पर निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने उत्साह से लिया कलश यात्रा में भाग।

कथा के पुण्य से घर बैठे जुड़ें, होगा लाइव प्रसारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के पुण्य से आप पाठक गण या आपके परिजन घर बैठे भी जुड़ सकते है व इसे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देख व सुन सकेंगे। सभी श्रद्धालुओं से कथा आयोजकों ने लाइव लिंक को शेयर करने की अपील की है जिससे घर बैठे बुजुर्ग व महिलाएं भी भागवत श्रवण का लाभ ले सकें। आप भी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें कथा का लाइव प्रसारण, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर।