






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2022। दीपावली पर्व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों ने धूमधाम और उत्साह से मनाया। इसी क्रम में क्षेत्र में एक नई शुरुआत के प्रारंभ का शुभ समाचार भी प्राप्त हुआ है। क्षेत्र के गांव रिड़ी में दीपावली पर्व पर गांव के सरकारी नौकरियों में चयनित युवाओं द्वारा मंगलवार को सामूहिक स्नेह मिलन समारोह गांव के राउमावि में आयोजित किया गया। जिसमें गांव में विभिन्न सेवाओं में चयनित युवाओं ने सामूहिक रूप से बनवाएं जा रहे राउमावि के भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य संबंधी प्रगति का अवलोकन किया। युवाओं ने शीघ्र कार्य पूर्ण करवाने पर चर्चा की गई व कारीगरों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मणराम नैण, अध्यापक श्रवणराम जाखड़, पटवारी पुखराज तर्ड, कनिष्ठ सहायक शंकरनाथ, राजस्थान पुलिस में भोमाराम जाखड़, कृषि पर्यवेक्षक रामकरण नाथ, ग्राम विकास अधिकारी मूलाराम जाखड़, पुलिस सीताराम शर्मा, पुलिस में मनफूल जाखड़ व भागीरथ जाखड़, एयरफोर्स संतोष शर्मा सहित गांव के अनेक युवा मौजूद रहे।




