






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2022। किसानों को जमीन का हक देने वाले किसान मसीहा कुम्भाराम आर्य की 27वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद कर श्रद्धाजंलि दी गई। तेजा मंदिर में आयोजित सभा में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कुंभाराम आर्य सदैव किसान व आमजन के हित में लड़े और राजनीति में वे प्रेरणीय पुरूष रहें है। समाज व राष्ट्रहित में उनका योगदान युगों तक स्मरण किया जाएगा। उनकी शिक्षाओं का अनुकरण कर हम सभी किसान व आमजन के हित मे सेवा संकल्प से जुड़ सकते है। कार्यक्रम में लक्ष्मणराम खिलेरी, चांदराम चाहर, धर्माराम कूकणा, प्रभुराम बाना, ओमप्रकाश भादू, भंवरलाल जाखड़, देवाराम सायच, सुशील सेरडिया, हनुमान महिया, हंसराज गोदारा, हेतराम लुखा आदि गणमान्य लोगों ने सभा मे दो मिनट का मौन रखा व पुष्पांजलि अर्पित की।




