May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2022। 66वीं जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी हो गया है और अनेक खेलों में से 9 खेलों की मेजबानी श्रीडूंगरगढ़ को मिली है। जिले के सभी संस्था प्रधानों को सूचना भेज दी गई है और छात्र छात्राओं को टूर्नामेंट में भेजने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए है। चार समूह में विद्यालय स्तर पर 31 अक्टूबर से अनेक खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट 6 नवंबर से 5 दिसबंर तक आयोजित होगी। वहीं पहले से चौथे समूह की सभी प्रतियोगिताएं 14 नवंबर से 16 जनवरी 2023 तक अलग अलग दिनांक को आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं में सभी राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय के छात्र छात्राएं भाग ले सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ शहर में स्थित भारती निकेतन उमावि में जूडो के खेल का आयोजन होगा तथा राउमावि ताल मैदान 17 व 19 वर्षीय सॉफ्टबॉल की मेजबानी करेगा वहीं सेसोमू उमावि में 17 व 19 वर्षीय हैंडबॉल की मेजबानी दी गई है। वहीं लिखमीसर उतारादा के नव जागृति उमावि को 17 व 19 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। तहसील स्तरीय क्रिकेट राउमावि जेतासर में 2 नवबंर से 4 नवबंर तक आयोजित होगी। द्वितीय समूह में दयानंद विद्या निकेतन उमावि आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में मल्लखम्ब की प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवबंर से 13 नवंबर 2022 तक आयोजित होगी। खो खो प्रतियोगिता शेखावटी पब्लिक उमावि रिड़ी में आयोजित होगा। आस्थे डू अखाड़ा राउमावि पूनरासर में, खेला जाएगा। कब्ड्डी 19 वर्षीय का आयोजन भवानी शिक्षण संस्थान उमावि बिझांसर में आयोजित होगा। तृतीय समूह के खेलों में श्रीडूंगरगढ़ को कोई मेजबानी नहीं मिली है। सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक दिन पहले 5 बजे तक अपने फार्म जमा करवाने होंगे।