May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2022। आस पास की बड़ी खबर में खबर बीकानेर शहर से आ रही है। यहां एक महिला को बदमाशों ने जेसीबी से कुचल दिया है। देर रात हुई घटना में महिला की मौत हो गई है। वारदात बीछवाल थाना इलाके में हुई व यहां पुल के पास कुछ बदमाशों ने महिलाओं पर जेसीबी चढ़ा दी व मृतका का नाम प्रेम बाई पत्नी चेतनराम बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है व एक आरोपी कैलाश नायक को राउंड अप कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है व पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का नजर आ रहा है। पुलिस ने कैलाश नायक, डूंगर नायक, दानाराम नायक व मोती को नामजद किया गया है।