






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2022। गुसाईं जी मंदिर में भागवत कथा के आज पांचवे दिन कथावाचक मनोज दाधीच ने रास लीला का महत्व समझाया। दाधीच ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। कथा में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया व आकर्षक झांकियां सजाई गई। भागवत में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बता देवें भागवत का लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जा रहा है। पेज लाइक कर आप कथा का लाभ घर बैठे उठा सकते है।







