






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2022। अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के युवा को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। संघ अध्यक्ष राजेश पांड्या ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ के उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल को संघ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी। पांड्या ने पालीवाल को संघ के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए है। समाज के नागरिकों ने पालीवाल को बधाई देते हुए प्रसन्नता प्रकट की है। पालीवाल ने आभार प्रकट करते हुए कर्तव्यनिष्ठ होकर संघ को अपनी सेवाएं देने की बात कही।



