






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2022। दिशा ने जिले की दिशा में श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया है। भारती निकेतन कॉलेज की छात्रा दिशा पुत्री राधेश्याम दर्जी ने एमडी गर्ल्स पीजी कॉलेज रायसिंह नगर में आयोजित 63 किलो भार वर्ग में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज जुडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। एनआईएस कोच नितिन सिंह और पीटीआई सिंकदर सिंह ने बताया इस प्रतियोगिता में विजय हासिल करते हुए दिशा ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की एलपीयू जालंधर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ विभिन्न खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने में सहयोग देती है। स्कूल स्टॉफ ने भी दिशा को बधाई दी व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।





