






नमस्कार,
आप पढ़ रहें है श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से शनिवार की खास अपडेट्स।
घर से उठा ले गए नाबालिग को, छह जनों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के एक बड़े गांव से छह युवकों ने एक नाबालिक बालिका का अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा गत 1 नवम्बर को आरोपी युवक बुधराम जाखड़, बलराम जाजड़ा, छोटू जाखड़, गोपाल खाती एवं अन्य 2 जनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सहायता से आरोपियों को ढूंढा एवं 3 नवम्बर को नागौर क्षेत्र से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। दस्तयाब करने के बाद बालिका को बीकानेर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया एवं वहां से बालिका को बालिका गृह बीकानेर भेज दिया गया। बालिका द्वारा प्राथमिक बयानों में आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इस संबध में अभी शनिवार को बालिका के धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुए। क्षेत्र की इस बड़े अपराध की घटना की अपटेड खबर के लिए पढ़तें रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
अश्लील विडियो के सहारे युवती पर शारीरिक संबध बनाने का डाला दबाव, नहीं मानी तो किया विडिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की निवासी एक युवती की चाची ने ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया एवं तीन हजार रुपए में मोमासर गांव निवासी एक युवक को बेच दिया। युवक ने वीडियो के सहारे शारीरिक संबध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया एवं युवती नहीं मानी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गत 29 अक्टूबर को दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने आरोपी गांव मोमासर निवासी युसुफ चांगल को गिरफ्तार कर बंद हवालात कर दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
एकराय होकर परिवार को पीटा, स्त्रियों की लज्जा भंग का प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील के गांव कितासर भाटीयान में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सहित उसके परिवार के साथ मारपीट की गई एवं बुजुर्ग महिला व पुत्री के कपड़े फाड़ कर लज्जा भंग का प्रयास किया गया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाए गए मामले में बुजुर्ग हेमराज जाट ने इसी गांव के चेतनराम और उसके भाई हेतराम नाई, हरीराम व उसके भाई सोहनराम नाई व हरीराम के बेटे उदाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर 3 नवम्बर सुबह करीब 11.30 बजे उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई हेतराम करेगें।
29 साल के युवक का फोड़ा सर, परिजनों को भी पीटा, जान से मारने दी धमकी, पढ़ें अपराध खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव जालबसर में एक 29 साल के युवक का सर फोड़ दिया गया एवं उसे बचाने के लिए बीच में आने वाले परिजनों की भी पिटाई कर दी गई। इस संबध में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में पीडित युवक गांव जालबसर निवासी श्रीराम जाट ने इसी गांव के उदाराम, उदाराम के पुत्र धर्माराम, पत्नी सुलोचना देवी, पुत्री धापू के खिलाफ आरोप लगाए है। पीडित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 3 नवम्बर की रात करीब 7 बजे उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया एवं उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने आए उसके परिजनों को भी पीटा एवं गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच हैडकांस्टेबल हवासिंह को सौंपी गई है।
मां-बाप से की बदतमीजी, बुजुर्ग हुए परेशान, मोमासर पुलिस ने धरा तीन युवकों को,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील के गांव मोमासर में स्थित पुलिस चौकी पर इन दिनों खासी सक्रियता देखी जा रही है। चौकी पर नए स्टाफ की नियुक्ति के बाद गांव में गश्त एवं त्वरित कार्रवाई भी हो रही है। इसी कार्रवाई के क्रम में मोमासर पुलिस द्वारा तीन युवकों को अपने बुजुर्ग माता-पिता को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर ने बताया कि गांव के बुजुर्ग चूनाराम सांसी ने अपने पुत्रों द्वारा तंग परेशान करने की सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां प्रभूराम सांसी, बनवारी सांसी व परमेश्वर सांसी को अपने मां बाप के साथ बदतमीजी करने एवं धक्कामुक्की करते हुए मारपीट पर उतारू होने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर छह माह के लिए शांति भंग नहीं करने के लिए पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया। कार्रवाही करने वालों में हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार के साथ कांस्टेबल विनोद, रामस्वरूप, सुभाष स्वामी शामिल रहे।
आज 6 नवंबर को रहेगी इन कार्यक्रमों पर नजर।
66 वीं जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ होगी आज से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 17 व 19 वर्षीय छात्र वर्ग 66 वीं जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल खेलकूद प्रतियोगिता आज राजकीय रूपादेवी मोहता उ.मा.विद्यालय के खेल मैदान में प्रारंभ होगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजन की तैयारियां की गई है व करीब 10.15 बजे उद्घाटन किया जाएगा। बता देवें जिले भर से अनेक टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगी।
ठुकरियासर में होगा भव्य जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में स्थित सरसजी महाराज के मंदिर दो दिवसीय जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। 6 व 7 नवबंर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए श्रीसरसजी महाराज मंदिर निर्माण समिति एंव राष्ट्रीय सरस सेना सहित ग्रामीणों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। बता देवें मंदिर में भव्य मिरर वर्क किया गया है जिसके लिए मंदिर अपनी अलग पहचान बना रहा है। सरस सेना के अध्यक्ष हनुमान सिंह गोदारा ने बताया कि कल रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बाबूभाई मालिया, सुरेश मालिया व पंकज मालिया एंड पाटी नाथवाणा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। तथा 7 नवबंर को मंदिर प्रांगण में सरसजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
मिंगसरिया में कल होगा विशाल जागरण का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में रविवार रात लोकदेवी करणी माता के विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है और जौड़ा भाई एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
खो गया है 10 वर्ष का शेराराम, परिजनों की गुहार, करें आप मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में एक 10 वर्षीय बालक नरेशसुबह से उसके परिजन गांव के घर घर में गली गली में ढूंढ रहे है। शेराराम पुत्र मालाराम नायक का दोहिता बालक नरेश सुबह 9.30 बजे स्कूल के लिए निकला था। तभी से बालक लापता हो गया और परिजन चारों तरफ उसकी तलाश कर रहें है। परिजनों ने क्षेत्र वासियों से मदद की गुहार लगाई है और बालक के कहीं नजर आने पर 7732803615 पर संपर्क करने की अपील की है।




