May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2022। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन द्वारा शनिवार को जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया गया। संगठन के महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सरला आचार्य, चमन श्रीमाल, जिला महामंत्री हनुमान मोदी आदि की अगुवाई में कार्यकर्ता नेशनल हाईवे, आंगनबाड़ी केन्द्र, सेवाधाम छात्रावास आदि जगहों पर पहुंचें। इस मौके पर बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए पढ़ाई की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सेवाधाम छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ट्यूशन सेवा, जरूरतमंद विद्यार्थियों को अन्य आवश्यक सामग्री वितरण आदि कार्य करने का निर्णय भी लिया गया। शनिवार को इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतोष कुमार बिनायकिया, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह पुंदलसर, जिला महामंत्री हनुमान प्रसाद मोदी, मोहम्मद अली, चंदाराम नायक आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों के लिए दी सामग्री।