






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवबंर 2022। कवियों के सुनने में रूचि रखने वाले साहित्य प्रेमियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ से खुशखबरी आई है। 13 नवबंर को राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर व राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि 12 नवबंर को शाम 8 बजे काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें साहित्यकार राजेश चड्ढा अध्यक्षता करेंगे तथा पवन शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कवि गजादान चारण सुजानगढ़, छगनलाल सेवदा सरदारशहर, रूपसिंह राजपुरी रावतसर, श्रीमती मधुर परिहार जोधपुर, छैलूसिंह चारण नाथूसर, श्रीमती मनीषा आर्य बीकानेर, बाबूलाल छंगाणी बीकानेर, मनोज चारण रतनगढ़, गोपाल पुरोहित बीकानेर कविताएं सुनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन कवियित्री मोनिका गौड़ करेंगी।
होगा दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इक्कीसवीं सदी की राजस्थान की हिंदी कविता “दशा और दृष्टि” विषय पर केंद्रित दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि संस्कृति भवन में आयोजित समारोह के पहले दिन 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष दुलाराम सहारण, साहित्यकार डा.नंद भारद्वाज, डा. सूरज सिंह नेगी, नेमीचंद पारीक व डा.गजादान चारण के आतिथ्य में समारोह का उद्घाटन होगा। पहले दिन पहले सत्र में इक्कीसवीं सदी की कविता “लोक का आलोक” विषय पर साहित्कार सरल विशारद, बीकानेर व सत्यदीप के आतिथ्य में डा.जगदीश गिरि, जयपुर व डा.रमेश मंयक, चितौडगढ विषय पर पत्र वाचन करेंगे। सत्र का संचालन डा. घनश्याम नाथ कच्छावा, सुजानगढ करेंगे। इसी दिन दूसरा सत्र चेतना व आश्वस्ति का स्वर राजस्थान की इक्कीसवीं सदी की कविता विषय पर डा. मदन सैनी व डा. बृजरतन जोशी के आतिथ्य में होगा। सत्र में कोटा की साहित्यकार डा. अनिता वर्मा व बीकानेर की कवयित्री डा. रेणुका व्यास नीलम पत्र वाचन करेंगी। सत्र का संचालन सीकर की कवयित्री डा. विमला मेनारिया का होगा। समारोह के दूसरे दिन 13 नवम्बर को सुबह 10 बजे “समय का साक्ष्य राजस्थान की कविता” विषय पर चेतन स्वामी व नवनीत पांडे के आतिथ्य में डा.मदन गोपाल लढ्ढा व मोनिका गौड़ विषय पर पत्र वाचन करेंगे। सत्र का संचालन डा.संजू श्रीमाली करेंगी। समारोह का समापन साहित्यकार मालचंद तिवारी बीकानेर व नटवरलाल जोशी, फतेहपुर के आतिथ्य में दोपहर 12 बजे होगा। समापन समारोह का संचालन साहित्यकार शंकर सिंह राजपुरोहित करेंगे।




