






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के कनिष्ठ अभियंता शिवलाल विश्नोई को आखिरकार श्रीडूंगरगढ़ से कार्यमुक्त होना पड़ेगा। विधायक द्वारा विश्नोई का स्थानांतरण करवाया गया था लेकिन अभी तक उन्हें कार्यमुक्त नही किया गया था और वो न्यायालय सर स्टे का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में सोमवार को जिला परिषद द्वारा श्रीडूंगरगढ़ बीडीओ को विशेष आदेश देकर विश्नोई को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अब विश्नोई को श्रीडूंगरगढ़ से रिलीव होकर पंचायत समिति डीडवाना, नागौर में ज्वाइन करना होगा। विदित रहे कि इन दिनों क्षेत्र में राजनैतिक प्रभाव से करवाये जा रहे स्थानांतरण के वीरोध में स्टे लाने का चलन बढ़ गया है और कार्मिक सीधे सीधे सरकार को चुनोतियाँ देते दिख रहे हैं।




