






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कोर्ट के आस पास के आमजन बुरी तरह से परेशान है और आज नागरिकों ने यहां एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों ने यहां चल रहें लिंक रोड का कार्य रुकवा दिया और सुनवाई किए जाने की मांग की है। यहां एकत्र हुए नागरिक नालियां सड़क के नीचे से देने, पाइपलाइन दुरस्त करने व गलियों में आने जाने के लिए रैम्प बनाने की मांग की है। नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन महीनों से गलियां बन्द पड़ी है और घरों में आना जाना मुश्किल हो रखा है। यहां सत्यनारायण योगी, लालचंद पूरी, बजरंग पूरी, महिपाल पूरी, योगेश सारस्वत, नेमाराम कड़वासरा, जयप्रकाश सारण, गौरीशंकर स्वामी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। नागरिकों ने मांगे नहीं माने जाने तक सड़क कार्य पूरा प्रारंभ नहीं होने देने की बात कही है।









