May 21, 2026
209-2098991_olympics-png-high-quality-image-olympic-games

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2022। ग्रामीण अंचल के युवा श्रीडूंगरगढ़ के विकास में नए आयाम तय करते हुए क्षेत्र के विकास को गति दे रहे है। ये बात कही पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने सरदारशहर रोड पर करणी टाइल्स का उद्घाटन करते हुए कही। उद्घाटन समारोह का विधिवत पूजन आज शास्त्री पुरषोत्तम महर्षि ने करवाया व महर्षि व शेखावत ने रिबन काट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीलाल सुथार, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, विमल भाटी, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, किशनलाल गोदारा, शिव स्वामी, सरपंच मोहनदास स्वामी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रतिष्ठान के मालिक पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह ने सभी का आभार जताया। महेन्द्रसिंह ने बताया कि अभी तक श्रीडूंगरगढ़वासियों को प्रतिष्ठित कम्पनियों की टाईल्स के लिए बीकानेर या बड़े शहरों की और जाना पड़ता था लेकिन अब करणी टाइल्स में हिंदवेयर इटालीयन कलेक्शन की पूरी वैरायटी एवं स्टाक उपलब्ध रहेगा। अब अपने सपनों के घर को बनाने में अपनी मनपसंद टाइल्स, ग्रेनाइट, सेनेट्री सामान श्रीडूंगरगढ़ से ही खरीद सकेगें।