May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2022। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजित जिले भर में अलग अलग स्थानों पर किया जा रहा है और इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के युवा खिलाडियों द्वारा पुरे जिले में अपना दम खम साबीत किया जा रहा है। आज के खेल समाचार में पढ़ें क्षेत्र के युवाओं की जिले भर में जमाई गई धाक की खबर।

भारती निकेतन के विद्यार्थियों ने फहराया परचम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भारती निकेतन के विद्यार्थियों ने परचम फहराते हुए 16 गोल्ड मेडल हासिल किए। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कुश्ती में 7 गोल्ड मेडल हासिल किए और जूडो में 9 गोल्ड जीते है। कुश्ती में 19वर्ष वर्ग की सीता डूडी, सुमन, 17 वर्ष वर्ग में लतिशा, संगीता सिद्ध, उर्मिला, इन्द्र सैन और राकेश ने विभिन्न भार वर्ग में गोल्ड मेडल के साथ जीत हासिल की। इसके अलावा जुडो में 17 व 19 वर्ष वर्ग में अशोक गोदारा, मंयक, भरत पुरोहित, भैराराम खौड़, सुखनाथ, रामवतार, सचिन पूनियां, अभिषेक सोनी व प्रतिभा पूनियां ने गोल्ड मैडल हासिल किए। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी खिलाड़ियों व पीटीआई सिकंदर सिंह को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय कुुश्ती एवं जूडो में विजेता रही भारती निकेतन उमावि की छात्राएं।

राहुल बने सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर का राहुल ज्याणी 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब हासिल किया। बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में 51 से 54 किलो भारवर्ग में राहुल ने गोल्ड जीता। राऊमावि हांडला भाटिया कोलायत से खेल कर राहुल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उनके कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राहुल अब जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए केशवानंद एकेडमी सीकर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगा। शारीरिक शिक्षक राजूनाथ सहित राहुल के परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी विजय पर हर्ष प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर के राहूल ने जिला मुक्केबाजी में जिला स्तरीय स्वर्ण।