






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2022। शराब के नशे में धुत एक युवक ने स्टेट हाइवे पर लहराते हुए पिकअप दौड़ाई तो पुलिस ने रोक कर उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज किया। एएसआई पूरणमल बुडानिया ने देर रात सरदारशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई की। बुडानिया ने बताया कि तेजगति में लहराते हुए पिकअप से कोई दुर्घटना की आंशक को देखते हुए चालक हेतराम निवासी धीरदेसर पुरोहितान को गिरफ्तार कर उसकी पिकअप सीज कर ली।




