May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण सरकारी विभाग विद्युत विभाग है एवं अब श्रीडूंगरगढ़ में विद्युत बेड़े की कमान अभियंता भूराराम फरोदा के हाथ में होगी। गुरूवार को जोधपुर डिस्काम के एक विशेष आदेश द्वारा फरोदा को रेवदर से स्थानांतरित कर श्रीडूंगरगढ़ एक्सईएन लगाया गया है। यहां पर पहले से नियुक्त एक्सईएन विष्णु मैथी का स्थानांतरण नोखा एक्सईएन के रूप में कर दिया गया है। फरोदा ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकताओं से समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे एवं विद्युत तंत्र का सुदृढ़ीकरण लक्ष्य रहेगा। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 100 से अधिक 33 केवी सब स्टेशनों के माध्यम से हजारों कृषि कुंए संचालित है एवं चार सहायक अभियंता कार्यालयों के ऊपर एक एक्सईएन कार्यालय स्थापित है।