August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2022। ग्राम पंचायत राजेडू की सरपंच मैथी देवी के पति भंवरलाल गरूवा के मरणोपरांत आज पंचायत समिति सभागार में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। गरूवा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उपखंड के जनप्रतिनिधियों ने दो मिनिट का मौन रखा व पुष्पाजंलि अर्पित की। प्रधान पति केसराराम गोदारा ने गरूवा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणीय व्यक्ति बताया। इस दौरान विकास अधिकारी रामचंद्र जाट, सरपंच यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, सहायक अभियंता भवानीसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुभाषचंद्र पूनियां, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुदर्शन कुमार महिया सहित अनेक सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत समिति स्टाफ उपस्थित रहें। बता देवें गरूवा ब्लड कैंसर से पीड़ित थे तथा 9 नवंबर की रात को गरूवा का निधन मुंबई स्थित अस्पताल में हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा सहित अनेक सरपंचो ने पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में उपखंड के जनप्रतिनिधियों व पंचायती राज अधिकारियों ने दिवंगत सरपंच पति भंवरलाल गरूवा को दी श्रद्धाजंलि।