May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2022। कस्बे में घृणीत अपराधों की घटनाएं सामने आने लगी है। आज बीच बस्ती सरकारी भवन में एक बालिका को पकड़ कर उससे कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। कालूबास स्थित सरकारी पीएचसी में एक नाबालिग बालिका की चीखें गूंज उठी और उधर से गुजरने वाले लोग मौके पर एकत्र हो गए है। लोग एकत्र होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस मौके पर पहुंच रही है। बालिका लगातार रो रही है और प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक ने उसे पकड़ कर पीएचसी में उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद स्थिति सामने आएगी। आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से..