August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार कर उससे देशी दारू जप्त की है। एएसआई रविन्द्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए गांव कितासर भाटियान के पास हाइवे पर गश्त के दौरान 40 वर्षीय रेवन्तराम पुत्र रतुराम जाट निवासी भावदेसर, राजलदेसर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 52 पव्वे देशी शराब के जप्त किए और मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।