






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर उत्पात मचाते दो जनों को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिलाई। एसआई बलवीर मील ने बताया कि घुमचक्कर पर रास्ते आते जाते लोगों से झगड़ा करते हुए 22 वर्षीय केशराराम पुत्र गोरधनराम नायक निवासी सागर, बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव मोमासर से आदतन अपराधी 30 वर्षीय दौलतराम पुत्र बुधराम सांसी निवासी मोमासर को भी नशे में झगड़ा फसाद करते गिरफ्तार कर लिया गया।




