May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गौरव पथ पर आज दोपहर एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेम्पो सवार मां- बेटा घायल हो गए। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार सरकारी चिकित्सालय में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार टेम्पो जेतासर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। इसी दौरान गौरव पथ पर अचानक अनियंत्रित होकर टेम्पो पलट गया। हादसे में मां-बेटा तुलसी देवी पत्नी किशनाराम व मालाराम पुत्र किशनाराम जाट निवासी जेतासर घायल हो गए।