






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2022। सेवाभारती बीकानेर विभाग के प्रकल्प शिक्षकों का अभ्यास वर्ग श्रीडूंगरगढ़ के सेवाधाम छात्रावास में आयोजित किया गया। तीन सत्र के इस अभ्यास वर्ग का शुभांरभ दीप प्रज्ज्वलन व दीप मंत्र के साथ हुआ। विभाग प्रचारक हितेश कुमार उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता रहें व सेवा बस्तियों में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। हितेश कुमार ने सेवा भारती के शिक्षा प्रकल्प के शिक्षक द्वारा समाज में आमूलचूल परिवर्तन का प्रयास किया जाएं जिससे बच्चे शिक्षित व संस्कारित हो सकें। दूसरे सत्र में प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सांवरलाल मोदी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता लालचंद गोयल ने सेवाभारती के उद्वेश्यों पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में प्रकल्प केन्द्रों पर उत्सव व महापुरुषों की जयन्तियां मनाने के तरीके बताएं। प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण भादू व विभाग प्रकल्प सोमनाथ ने पूरी जानकारी है। अभ्यास वर्ग में आज बीकानेर महानगर से सेवाभारती के सत्यप्रकाश खत्री, शिवकुमार वर्मा, सुरेन्द्र मारू, प्रवीण सोनी तथा नोखा जिला से सेवाभारती के जिला अध्यक्ष इन्द्रचन्द तापड़िया, आशाराम पारख, भंवरलाल, कुम्भाराम घिंटाला, पवन सोनी, मदन शर्मा ने भाग लिया।




