






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2022। कुछ देर पहले कालू रोड पर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक जना गंभीर घायल हो गया व एक चोटिल हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ से कालू जा रहें युवक बजरंग सिंह की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह घायल हो गया। बजरंग को अस्पताल से बीकानेर रेफर किया है। वही घायल के साथ उसका एक ओर साथी चोटिल हुआ है। वहीं एक अन्य हादसे में कस्बे में करंट लगने से एक युवती गंभीर घायल हो गई है और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। कस्बे की निवासी 19 वर्षीय मोनिका कुछ देर पहले ही गृहकार्य करने के दौरान करंट का झटका लगने से गिर गई। युवती के सर में चोट आई है और परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है।




