May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2022। सेरूणा थाना पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार किया है। थाने के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने सेरुणा गांव में पूनरासर तिराहे पर देशी शराब बेच रहे गांव तालछापर निवासी गोरधन नायक को गिरफ्तार किया है।‌ तलाशी में पुलिस ने आरोपी के पास से देशी शराब के 38 पब्बे बरामद किए।