






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ बाजार से आज शाम खास खबर आई है। पंजाबी बर्तन की दुकान पर कस्बे के सभी बर्तन व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से बर्तन व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामकरण जाखड़ को दी गई तथा उपाध्यक्ष पद पर हरिराम नाई को कार्यभार सौंपा गया है। सभी व्यापारियों ने एकमत से श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल के साथ रहने की एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने मंडल के निर्णयों का स्वागत करते हुए प्रतिमाह अंतिम रविवार को दुकानें बंद रखने का समर्थन किया। ओमप्रकाश नाई ने बताया कि इस दौरान बनवारीलाल जाखड़, नईमुद्दीन, आसुदास स्वामी, भीष्म कुमार, फुलाराम सिंवर, रेवंतमल नाई, सोहेल, अब्दुल वाहिद, सलीम, मनीष शर्मा, ईस्माइल, सुभान, मालाराम दुसाद उपस्थित रहें व बर्तन दुकानदार हित में कार्य करने का निर्णय लिया।





