May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2022। क्षेत्र में एक छोटी सी लापरवाही किसान की जान पर भारी पड़ी और उसे प्राण गवांने पड़े। इंदपालसर हिरावतान निवासी चोखाराम पुत्र करनाराम मेघवाल की स्प्रे करने के बाद हाथ ढंग से नही धोने और भोजन कर लेने के कारण मौत हो गयी है। मृतक के चाचा दानाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल ने मंगलवार को थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके भतीजे ने 14 नवंबर को दिन में चोखाराम ने भूलवश स्प्रे में चूहे मारने की दवा मिला ली और स्प्रे करने के बाद बिना साबुन से हाथ धोए खाना खा लिया। जिससे जहर नाखूनों में रह गया और रात को उसकी तबियत बिगड़ गयी। परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से बीकानेर पीबीएम लेकर गए। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जागरूक होवें व अपने आस पास के किसानों को जागरूक करें, डॉक्टर ने दी ये सलाह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये छोटी सी लापरवाही किसान के जीवन पर भारी पड़ी व उसकी अकाल मौत से परिजन सदमे में है। क्षेत्र के सभी किसान स्प्रे करने से पहले व स्प्रे करने के बाद भी सावधानियां बरते। क्षेत्र केे वरिष्ठ डॉक्टर एल.डी. जोशी ने कहा कि किसान अपने नाखून काट कर रखें तथा स्प्रे के बाद तीन बार साबुन से अच्छे से हाथ धोए। भोजन से पहले नित्य ही साबुन से हाथ धोकर साफ करें। स्प्रे को खाने व पीने के पानी से दूर रखें तथा स्प्रे कपड़ो व शरीर के अंग पर गिरे तो उसे तुरन्त साफ करें। जोशी ने बताया कि स्प्रे स्प्रे करने के बाद अच्छी तरह से नहाकर दूसरे साफ कपड़े जिन पर स्प्रे का हाथ नहीं लगा हो पहने। उन्होंने कहा कि किसान सावधानी बरत कर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा करें।