May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2022। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय विजेता रहा। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने कहां की एक खिलाड़ी का सबसे बड़ा गुण उसकी सकारात्मक सोच है। खिलाड़ी की तरह हर युवा को चाहिए कि वो अपनी सोच को सकारात्मक रखें। इस दौरान संस्था के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, समिति सदस्य बजरंग लाल सेवग ने खिलाड़ियों को कठोर मेहनत व लगन से विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में ही नहीं जीवन की चुनोतियों में भी सफल होने की बात कही। प्राचार्य विनोद कुमार सुथार ने सभी अतिथियों, विजेता व उपविजेता टीम का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता प्रभारी सुनील आचार्य, खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मीणा ने किया। इस दौरान महावीर प्रसाद धामा, डॉ.सारिका रंगा, अमित व्यास, प्रभुदयाल बामणिया, डॉ.राजेश सेवग, सुनील आचार्य, सुशील सुथार, मुकेश जांगिड़ सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार ने सम्मानित किया खिलाड़ियों को।