August 29, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2022। अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार शाम एक जने को गिरफ्तार कर उससे देशी शराब जब्त की। कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीरसिंह ने बीदासर रोड पर कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय राजूराम जाट निवासी ऊपनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 45 पव्वे देशी शराब जब्त की।
तोलियासर रोड पर काटे 10 चालान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना ने बुधवार को तोलियासर रोड पर कार्रवाई करते हुए 10 चालान काटे। कार्यवाहक बलवीरसिंह ने बताया कि 3 मोटरसाइकिल सवारों के हेलमेट नहीं होने पर तथा 3 कारचालकों के सीट बेल्ट व चार अन्य चालान काट गए। मील ने बताया कि हेलमेट के बिना ग्रामीण रूटों पर दौड़ने वाले चालकों के चालान काटे जाएंगे व कार्रवाई जारी रहेगी।