






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2022। पर्ची सट्टा खेलते एक जने को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया वहीं ताश पर सट्टा खेलते हुए दो जनों को गिरफ्तार सैरूणा पुलिस ने किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कास्ंटेबल राकेश कुमार ने बुधवार शाम घुमचक्कर के पास कार्रवाई करते हुए दाव लगाकर सट्टा खेलने के आरोप में 20 वर्षीय युवक ओमप्रकाश मेघवाल निवासी कालूबास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 470 रूपए नगदी भी जब्त किए। वहीं सैरूणा थाने के हैड कास्ंटेबल महेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए दो को पकड़ा। पूनरासर निवासी 52 वर्षीय झुमराराम मेघवाल, 35 वर्षीय कालूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 580 रूपए व 52 पत्ता ताश जब्त कर लिए।




