






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। महाजन में आयोजित 66वीं जिलास्तरीय शूटिंग वॉलिबॉल प्रतियोगिता में 19 वर्षीय छात्र वर्ग में कस्बे के अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्राइट फ्यूचर के छात्रों ने विजेता का खिताब हासिल किया है। स्कूल के छात्र प्रदीप कुमार पुत्र महावीर प्रसाद कलवानिया को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। प्रदीप सहित पूरी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। महाजन में आयोजित समापन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने विजेता टीम का स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसी प्रतियोगिता में बता देवें 17 वर्षीय छात्र वर्ग में उदरासर के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा दोनों ही वर्ग में हमारे क्षेत्र के ही गांव सुरजनसर की टीम उपविजेता रही है।
बाडेला में मनाया जश्न, दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बाडेला में 14 वर्षीय बालिका वर्ग में विजेता बालिकाओं का गांव आगमन पर अनोखा व खास स्वागत किया गाय। गांव आगमन पर ग्रामीण उन्हें लेने 5 किलोमीटर सामने गए व डीजे के साथ जुलूस के साथ उन्हें गांव लेकर आए। ग्रामीणों ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन की बात कही। पूरी टीम का शानदार स्वागत किया और ग्रामीणों ने बालिकाओं पर उपहारों की बौछार कर दी। समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का स्टाफ भी पहुँचा और बालिकाओं को बधाई दी। राज्य स्तर पर चयनित छात्र जगदीश ज्याणी, कमला सारण, अनिता ज्याणी, बलराम जाखड़, संतलाल भाकर ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान नेताराम गोदारा, तोलाराम ज्याणी, रामरखराम ज्याणी, मोडुराम ज्याणी, मुनिराम जोशी, दानाराम ज्याणी, सत्यनारायण जोशी, प्रभुराम खाती, सहित बड़ी संख्या में गांव के मौजीज ग्रामीण शामिल हुए। समारोह में राज्य स्तर पर चयनित छात्र छात्रओं का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने ग्रामीणों का आभार जताया।
जालबसर के किसनलाल आशुभाषण में आया प्रथम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर के युवक किसनलाल शर्मा ने जिलास्तरीय आशुभाषण प्रतियोगिता व योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। युवक का राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है। ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ ने युवक को बधाई देते हुए आगे की तैयारी में जुट जाने का आह्वान होता हे।








