






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। सरसों की बिजाई से पहले यूरिया की जरूरत और यूरिया नहीं मिल पाए तो किसानों का दर्द छलक उठता है। किसान यूरिया ब्लैक में बेचने के आरोप लगा रहें है। बीदासर रोड पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए रोड को जाम कर दिया है। वाहनों की कतार लग गयी है और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री बुरी तरह से परेशान हो रहें है। किसानों ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े है और यूरिया नहीं मिल रहे है। कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू ने बताया कि सुबह भी यहां किसानों व वितरक में खींचतान हुई जिस पर तहसीलदार राजवीर सहित मौके पर पहुंचे व वितरण प्रारंभ करवाया। अभी वहां रोड जाम की सूचना मिली है और वे मौके के लिए रवाना हो गए है। शाम 4 बजे बाद यहां किसानों की भीड़ बढ़ गयी व किसान यूरिया नहीं मिलने से नाराज हो गए है।






