






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। जबरन ढाणी में घुसकर पति व बेटे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने एक जने के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 35 वषी्रय राजूदेवी पत्नी बेगाराम बावरी निवासी बिग्गा ने इसी गांव के निवासी मंगलाराम पुत्र बेगाराम बावरी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर को आरोपी मेरी ढाणी में शराब पीकर लाठी लेकर घुस गया। आरोपी ने गालियां देते हुए पति से मारपीट की और पति व पुत्र कानाराम की हड्डियां तोड़ दी। आरोपी मौके से भाग गया परंतु जान से मारने की धमकी देकर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।




