May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। कल क्षेत्र के पटवारी राजस्थान पटवार संघ के समर्थन में उतर कर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ के सदस्यों ने आज अधिकारियों को ज्ञापन देकर सभी सरकारी सूचनाओं के सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपों से लेफ्ट होने की बात कही। संघ मुख्यमंत्री से 3 जुलाई, 4 अक्टूबर 2021 में हुए समझौतें लागू करने की मांग कर रहें है। संघ के सदस्यो ने बताया कि आगामी 22 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने 24 घंटे धरना देकर अनशन करेंगे। उपशाखा अध्यक्ष रामनिवास पांडिया ने बताया कि 14 नवंबर से अजमेर में संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निमिवाल द्ववारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है व पूरे राजस्थान में पटवारी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहें है। पांडिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शाखा के सभी पटवारी संघ के साथ है तथा संघ पदाधिकारियों के निर्देश पर आगामी रणनीति तय करेंगे। इस दौरान अनेक पटवारी ज्ञापन देने साथ आए। बता देवें ऑनलाइन कार्यों के नहीं करने से सरकारी कार्य प्रभावित होंगे।

आप भी अपने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ आस पास की खास खबरों के लिए आज ही जुड़े क्षेत्र के एकमात्र ऑनलाइन न्यूज पोर्टल से और अपडेट रहें हर खबर से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटवारियों ने दिया ज्ञापन, ऑनलाइन कार्यों का किया बहिष्कार।