May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा की अगुवाई में किसानों की कार्यशाला का आयोजन किया। श्रीकरणी हैरीटेज होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमहाप्रबंधक बीएल मीणा शामिल हुए। क्षेत्रीय प्रमुख योगेश यादव व उपक्षेत्रीय प्रमुख संदीप खेतान ने किसानों को बैंक की कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी। अधिकारियों ने विशेष रूप से क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान रोल ओवर करवाने पर तीन प्रतिशत अनुदान मिलने के बारे में बताया। एक वर्ष के बाद रोलओवर करवाने पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत के सरचार्ज से बचने की बात कही। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसान आगामी फसल का बीमा करवाना चाहता है तो निर्धारित तिथि से पूर्व फॉर्म शाखा में जमा कराए एंव योजना का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक संदीप धायल ने सभी किसानों व अतिथियों का आभार जताया। श्रीडूंगरगढ़ शाखा के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें व व्यवस्था संबंधी कार्य संभाले। क्षेत्र भर से किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित कार्यशाला में बैंक के जीएम बीएल मीणा ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक गांवो के किसानों ने कार्यशाला में भाग लिया