May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में चार ग्राम पंचायतों पर चार वार्डों में उपचुनाव होंगे और प्रशासन ने अपनी तैयारियों को आज अंतिम रूप दे दिए। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरजनसर वार्ड संख्या 4 में, ग्राम पंचायत धनेरू के वार्ड संख्या 5 में, ग्राम पंचायत लखासर के वार्ड नंबर 6, तथा ग्राम पंचायत बाना के वार्ड नंबर 7 में उपचुनाव होने है। इन ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में कल 19 नवंबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ राधाकिशन सोनी ने निर्वाचन दल को प्रशिक्षण दिया। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी एवं तहसीलदार राजवीर कड़वासरा निर्वाचन दल को जरूरी निर्देश देकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने जरूरी निर्देश देकर दल को रवाना किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ राधाकृष्ण सोनी ने दल के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण।