May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2022। सोमवार सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि 33 केवी जीएसएस रिड़ी, इंदपालसर और जाखासर फीडर कल तीन घण्टे बंद रहेंगे। विभागीय मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शटडाउन लिया गया है और इससे गांव रिड़ी, इंदपालसर के सातों बास, नोसरिया, बाडेला, जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया में बिजली प्रभावित होगी। सभी पाठक इन गांवों के ग्रामीणों तक ये जरूरी सूचना जरूर पहुंचाए।