






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2022। खेत से जबरन पाला और भींटके ले गए और रोका तो चौसंगी से सर फोड़ कर बाप बेटे को पीटने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। 33 वर्षीय लेखराम पुत्र टीकूराम जाट निवासी बिरमसर ने मामला दर्ज करवाते हुए इसी गांव के मांगीलाल पुत्र फूसाराम मेघवाल पर आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आज सुबह मेरे पिताजी खेत पहुंचे तो आरोपी खेत से भींटका व पाला चुराकर ले जा रहा था। जब पिता ने मना किया तो आरोपी ने चौसांगी से पिता का सर फोड़ दिया। मैं मौके पर पहुंचा तो आरोपी के भाई मोहनलाल, भंवरलाल का पुत्र हिम्मताराम ने मेरे साथ लाठियों से मारपीट की। आरोपियों ने पाला व भींटका पाला ले जाने व विरोध करने पर जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



