May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जनआक्रोश चौपालों का आयोजन करेगी। आज श्रीडूंगरगढ़ मंडल की बैठक लेते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व प्रभारी मदनदास स्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान करते हुए चौपालों की जानकारी दी। सारस्वत ने कहा कि गांव गांव जनआक्रोश चौपालों का आयोजन होगा। चौपाल पर गहलोत सरकार की विफलताओं पर खुलकर जनता से संवाद होगा व स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। सारस्वत ने कहा कि कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, बिजली कटौती, बढ़ते अपराध के मुद्दे जनता के बीच लेजाकर परेशान जनहाल की आवाज उठाई जाएगी। प्रभारी मदनदास स्वामी ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताते हुए जनआक्रोश चौपालों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के चारों मंडलों पर होने वाले आयोजनों की तैयारी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ करें। बैठक में मंडल महामंत्री महेश राजोतिया ने राजनैतिक प्रस्ताव के रूप में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताया व पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी सहित जिला कार्यसमिति सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने इस प्रस्ताव का एक स्वर में समर्थन किया। इस बीच चेयरमैन मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुसाईं, अरविन्द चारण, जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, ओमनाथ सिद्ध, भवानी प्रकाश तावणीयाँ, हडमान नाई, लक्ष्मीनारायण नाई, बजरंगलाल सांसी, संदीप कायल, प्रशांत पारीक, नानूराम स्वामी, गौरीशंकर माली, अशोक महावर, छगनलाल नाई, भवानी सिंह, किशन पूरी, फुसाराम पारीक, भगवान सिंह, उस्मान अली, रामनिवास पुरोहित, अर्जुनलाल शर्मा जेतासर, मुखदास स्वामी जेतासर, कन्हैयालाल शर्मा सहित पार्टी के पार्षद, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए व चौपालों के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया।