






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2022। मध्यरात्रि बाद बस स्टैंड पर एक युवक सवारियों से उलझ रहा था और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए युवक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। कांस्टेबल रमेश ने बताया कि युवक द्वारा उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाईश का प्रयास किया। परंतु युवक नहीं माना तो बिग्गा बास निवासी 35 वर्षीय नवाब तैली को 151 में गिरफ्तार किया गया।




